Gujarat monsoon flood: गुजरात ने प्रदेश में रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 11 डैम को भी हाई अलर्ट पर कर दिया गया। पूरे प्रदेश में प्रशासन अलर्ट पर है। अब तक भारी बारिश के कारण प्रदेश में 18 लोगों जान गंवानी पड़ी। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की 12 और SDRF की 22 टीमें तैनात की गई हैं। अब तक प्रदेश में करीब 139 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
धंसी नई सीसी सड़क
भावनगर जिले के सिहोर में नेशनल हाईवे 51 पर नव-निर्मित सीसी सड़क पर एक कंटेनर फंस गया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने बारिश के कारण काम अधूरा छोड़ दिया था। यही घटना का कारण बना। कंटेनर फंसने से यातायात बाधित हो गया। कंटेनर निकालने के लिए दो क्रेन की मदद ली गई। रेस्क्यू के दौरान कंटेनर का टायर ब्लास्ट हो गया। घटना ने नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है
तेज बहाव में बहे चार लोग
भावनगर जिले के कमलेज गांव के पास तेज पानी के बहाव में फंसे 4 लोग फंस गए। सभी लोग अचानक आए पानी के कारण फंस गए थे। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम की तत्परता से चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सतर्कता बरतें और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें।
बीते कल नदी में फंस गया था परिवार
तेज बारिश से भावनगर के पालीताना तालुका के रंडोला गांव की राजावल नदी में उफान आ गया। एक काले रंग की कार पानी में बह गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। बताया जा रहा है कि कार में एक परिवार के करीब 4 सदस्य सवार थे। हालांकि पूरे परिवार को सुरक्षित बचा लिया गया था।
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 hr agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines