Gujrat Budget 2023: गुजरात विधानसभा के बजट सत्र का आज शुक्रवार को दूसरा दिन है। वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने 3.01 लाख करोड़ रुपए का राज्य का सबसे बड़ा बजट पेश किया। उन्होंने दावा किया कि यह पिछले वित्तीय सत्र से यह 18 से 20 फीसदी ज्यादा है।
वित्त मंत्री ने कहा कि किसी नए टैक्स का बोझ जनता की जेब पर नहीं डाला गया है। बताया कि 1.91 लाख करोड़ रुपए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्रों को आवंटित किए गए हैं।
https://twitter.com/ani_digital/status/1629091215517028353?s=20
अब 10 पॉइंट्स में जानिए बजट की बड़ी बातें
- 4 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए। ये मेडिकल कॉलेज अरावली, छोटा उदयपुर, महिसागर और डांग में बनाए जाएंगे।
- मजदूरों को पांच रुपए में भोजन मिलेगा। इसके लिए गुजरात में 150 नए सेंटर खोले जाएंगे।
- प्रधानमंत्री जन अरोग्या योजना के तहत बीमा कवरेज को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है।
- उज्ज्वला योजना के तहत हर साल दो सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे।
- राजकोट-भवनगर राजमार्ग सहित भारी यातायात वाले पांच राज्य राजमार्गों के लिए 1,500 करोड़ की लागत से गलियारा बनाया जाएगा।
- राज्य के प्रत्येक जिले में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थापित किए जाएंगे।
- 1,066 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए आवंटित। इससे करीब एक लाख लोगों को घर दिए जाएंगे।
- अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति के कक्षा एक से 10 तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए 376 करोड़ रुपए आवंटित।
- अहमदाबाद और सूरत में मेट्रो परियोजनाओं के लिए 905 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
- नर्मदा नदी पर निर्मित सरदार सरोवर डैम परियोजना के विकास के लिए 5,950 करोड़ रुपये।
कांग्रेस ने कहा- बजट में कुछ भी नया नहीं
कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने सरकार के बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि सरकार उनके लिए कुछ करेगी, लेकिन बजट में आम जनता के लिए कुछ नहीं किया गया। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि बजट से किसी को फायदा नहीं होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Road Accident: गुजरात के महीसागर में टेंपो और कार की जोरदार भिड़ंत, 8 की मौत और 15 घायल
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
18 mins agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
19 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines