Gujarat Weather Update: गुजरात में ठंड का प्रकोप दिन-पर-दिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के 17 शहरों का तापमान 20 डिग्री से भी गिर गया है। इसके अलावा राज्य में ठंडी हवाएं भी चल रही है, जिसने ठंड के लेवल को और ज्यादा बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, अगले 7 दिनों तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन तापमान में सामान्य गिरावट आ सकती है। विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर गुजरात के मौसम पर भी पड़ रहा है।
अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
हाल ही में मौसम विभाग के अहमदाबाद केंद्र की ओर से निकट भविष्य में होने वाले बदलावों की जानकारी दी गई है। अहमदाबाद मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 7 दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, ऐसे में राज्य में ठंड की मात्रा में सामान्य बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को गुजरात के नलिया में सबसे कम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही अनुमान लगाया गया कि अहमदाबाद और गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
यह भी पढ़ें: गुजरात जैसा कोई नहीं! Startup में नंबर 1; MSME सेक्टर में 25-30 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी
ठंडी हवाओं गिराया तापमान
मौसम विभाग ने कहा कि गुजरात में उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हवाएं आ रही हैं, उत्तरी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात आने वाली हवाएं उत्तर से राजस्थान होते हुए आएंगी जिससे ठंड बढ़कर सामान्य हो सकती है। इसलिए दो दिन बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
इन 17 शहरों का लुढ़का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन राज्य में नलिया में 10.8 डिग्री, डिसा में 12.4, अहमदाबाद में 13.2, गांधीनगर में 14, केशोद में 14.8, वल्लभ विद्यानगर में 15, राजकोट में 15, महुवा में 15.1, वडोदरा में 15.2, पोरबंदर में 15.4, सूरत में 15.8, भुज में 16.2, सुरेंद्रनगर में 16.8, भावनगर में 17, कांडला पोर्ट में 17.7, वेरावल में 19.1, द्वारका में 19.2, ओखा में 22.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines