Gujarat Weather Update: गुजरात में कड़ाके की ठंड ने पूरी तरह से अपना कब्जा कर लिया है, जिसके कारण लोग ठिठुर रहे हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण गुजरात में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इस ठंड की वजह से लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी काफी प्रभावित हो रही है। गुजरात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं नलिया और राजकोट का तापमान तो 10 डिग्री के भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले 2 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है।
बढ़ गया ठंड का प्रकोप
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने ठंड के नए पूर्वानुमान को लेकर बड़ा अलर्ट दिया है। बर्फबारी के कारण हिमाचल में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अंबालाल पटेल ने आगे कहा कि उत्तर गुजरात में तापमान कम रहेगा और तापमान 10 डिग्री से नीचे रहेगा, साथ ही मध्य गुजरात में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और दक्षिण गुजरात में तापमान 18 डिग्री रहेगा। राजकोट में 15 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री रहेगा। वहीं, 4 जनवरी के बाद ठंड फिर बढ़ेगी, जनवरी के महीने में ठंड अच्छी रहेगी।
गुजरात में होगी शीतलहर की वापसी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में शीतलहर की वापसी होगी, साथ ही कुछ जिलों में बेमौसम बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने भी ठंड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है, यह भी अनुमान लगाया गया है कि जनवरी के महीने में मौसम बदल जाएगा। इसलिए दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश की संभावना है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गुजरात से महाकुंभ मेला 2025 जानें वालों के लिए अच्छी खबर; सामने आई ट्रेनों की लिस्ट
शहरों गिरता जा रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के नलिया में 6.2 डिग्री, डिसा में 8.9 डिग्री, अमरेली में 10 डिग्री, वडोदरा में 10.2 डिग्री, राजकोट में 10.4 डिग्री, भुज में 11.2 डिग्री, गांधीनगर में 11.4 डिग्री, केशोद में 11.7 डिग्री, महुवा में 11.9 डिग्री, वल्लभ विद्यानगर में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुरेंद्रनगर में 12.6, भावनगर में 13.2, अहमदाबाद में 13.5, पोरबंदर में 14.1, कांडला पोर्ट में 15, द्वारका में 15.6, वेरावल में 17.3, सूरत में 18.4 और ओखा में 20.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
मोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
38 mins agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
16 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
18 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
18 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines