Gujarat Weather: गुजरात में होली के एक दिन के मौसम ने लोगों को थोड़ी राहत दी, लेकिन अब फिर से मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में गर्मी की शुरुआत से ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए राज्य के कुछ इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है। इसी बीच अहमदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ने बताया कि शहर में हाई फीवर (तेज बुखार) के मामलों में 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इस बीच डॉक्टर ने लोगों को गर्मी में, खासकर लू के दौरान घर पर रह कर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य के कुछ इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है। IMD की तरफ से कच्छ जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 और 17 मार्च के दौरान कच्छ में गर्म हवाएं जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा कि सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के तटीय इलाकों में 16 मार्च से 19 मार्च तक उमस भरी गर्मी रहेगी, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
इसलिए स्थानीय लोगों और प्रशासन को पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही IMD ने लू के दौरान लोगों को सावधानियां बरतने के लिए कहा है।
गर्मी में ये सावधानियां बरतें लोग:
- तेज तापमान में घर से बाहर निकलने से बचें।
- खूब पानी पिएं और अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
- हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
- हीटस्ट्रोक और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचें।
- इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं नागरिकों से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
3 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines