गुजरात में इन दिनों फिर से भीषण गर्मी की वापसी हुई है। राज्य के ज्यादातर शहरों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुजरात के कई जिलों का तापमान 41-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीते दिन ही सबसे ज्यादा तापमान कांडला एयरपोर्ट क्षेत्र में दर्ज किया गया, जो 44 डिग्री सेल्सियस था। हाल ही में मौसम विभाग की तरफ से गुजरात के अलग-अलग हिस्सों के लिए अगले 6 दिन के मौसम का परामर्श जारी किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में भीषण गर्मी से लेकर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
धूल भरी आंधी की चेतावनी
इसके साथ IMD ने गुजरात के दीव, दमन, दादरा और नगर हवेली के लिए भीषण गर्मी और धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है। IMD ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 20 अप्रैल को राजकोट और कच्छ के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने सौराष्ट्र-कच्छ और उत्तरी गुजरात में धूल भरी हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही IMD ने बताया कि 22 से 24 अप्रैल के बीच राज्य के तटीय क्षेत्रों पर गर्म और आर्द्र मौसम बना रह सकता है। इसके अलावा पूरे हफ्ते राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Gujarat: अब आसान होगा अहमदाबाद से मालिया तक सफर; मुख्यमंत्री ने दी 800 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
कैसा होगा इन हिस्सों में AQI
वहीं, मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने बताया कि राज्य के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी आने की संभावना है। सौराष्ट्र के कई हिस्सों में AQI 270 के पार जा सकता है। उन्होंने बताया कि आणंद, कपड़वंज, तारापुर और पेटलाड जिलों के कई हिस्सों में भी धूल के बादल उड़ेंगे। इसके अलावा राधनपुर, पाटन, विरमगाम, कड़ी, बेचराजी, चोटिला, सुरेंद्रनगर, हलवद, धांगराध्रा, धंधुका, लखतार समेत पूरे उत्तर गुजरात के सभी हिस्सों में 20 अप्रैल की दोपहर को धूल भरी आंधी महसूस हो सकती है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines