Gujarat Weather Update: गुजरात में गर्मी अपना रौद्र दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गुजरात के ज्यादातर इलाकों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के राजकोट समेत 7 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अहमदाबाद और गांधीनगर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और वडोदरा समेत 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान यानी होली पर सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तर गुजरात और दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
आज इन जिलों में चलेगी तेज लू
मौसम विभाग ने 12 मार्च को लू चलने की संभावना के चलते कच्छ, बनासकांठा, मोरबी, सुरेन्द्रनगर, राजकोट और सूरत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, साबरकांठा, पोरबंदर और भावनगर में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि जामनगर, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, अहमदाबाद, आणंद, भरूच, नवसारी और वलसाड में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
यह भी पढ़ें: Gujarat: शत्रुंजय पर्वत से जुड़े 10 गांवों का होगा विकास, 6 रोड प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
कब मिलेगी गर्मी से राहत?
इस बीच मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने राज्य में भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। उनके अनुसार, 15 मार्च से राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। अंबालाल पटेल के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मार्च से राज्य के लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। इस दौरान कुछ जिलों में तापमान 33 डिग्री से 36 डिग्री के आसपास रहेगा। मध्य-उत्तर गुजरात में तापमान 34 से 36 डिग्री के आसपास रहेगा।
वहीं, तटीय क्षेत्र में तापमान 33 डिग्री रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13-14 मार्च को होली के दिनों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर बेमौसम बारिश की संभावना रहेगी। इसके अलावा, 20 मार्च तक बादल छाने की संभावना है और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines