हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujarat Valsad Fire: वलसाड में कबाड़ के 10 गोदामों में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड

विज्ञापन

Gujarat Valsad Fire: गुजरात के वलसाड में मंगलवार सुबह करीब 10 गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के वलसाड जिले के वापी इलाके में कबाड़ के 10 गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

https://twitter.com/ANI/status/1635477271589912578

तमिलनाडु में भी लगी थी आग

बता दें कि सोमवार शाम को तमिलनाडु के मदुरै स्थित एक स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में आग लग गई थी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

मुंबई के जागेश्वरी इलाके में भी लगी थी आग

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगी थी। उन्होंने कहा कि आग मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में राम मंदिर के पास सुबह 11 बजे लगी। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अंतिम रिपोर्ट तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें