Gujarat ‘Voice for Local’ Program: गुजरात देश का एक ऐसा राज्य है, जो तेजी के साथ व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हाल ही में स्वर्णिम स्टार्टअप और इनोवेशन यूनिवर्सिटी ने स्थानीय व्यवसायों-कारीगरों को बढ़ावा देने और सशक्त बनाने के लिए ‘वॉयस फॉर लोकल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को अपने उत्पादों, सर्विस और इनोवेशन को प्रोमोशन के लिए एक स्टेज प्रदान करना है।
कार्यक्रम में लगाए गए 18 स्टॉल
इस कार्यक्रम में करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 18 स्टॉल लगाए गए, जिसमें से 4 स्टॉल विश्वविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के थे। कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे का विचार छात्रों और संकाय सदस्यों के बीच स्थानीय रूप से उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का उपयोग करके स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं और व्यवसायों का समर्थन करने के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना, पारंपरिक शिल्प को संरक्षित करना और छात्रों को स्थानीय स्तर पर उत्पादित उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करके स्थानीय उद्योगों के विकास को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें: पंजाब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के ‘एट होम’ रिसेप्शन में साथ दिखे CM मान और हरियाणा CM सैनी
‘वॉयस फॉर लोकल’ प्रोग्राम
इस कार्यक्रम का संचालन जितेन ठक्कर ने किया है। इस खास पहल के बारे में बोलते हुए स्वर्णिम स्टार्टअप एंड इनोवेशन यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेजिडेंट आदि जैन ने कहा कि स्वर्णिम स्टार्टअप एंड इनोवेशन यूनिवर्सिटी ने हमेशा उद्यमिता को बढ़ावा देने और छात्रों में उद्यमशीलता कौशल बढ़ाने का काम किया है। इसके साथ ही छात्रों में प्रनैलिटी स्किल डेवलपमेंट करने और उन्हें नौकरियां पैदा करने में सक्षम बनाते है। ‘वॉयस फॉर लोकल’ की पहल स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines