हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

छठ पूजा तक गुजरात के इन रेलवे स्टेशनों पर बैन रहेगी प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री, देखें पूरी लिस्ट

Gujarat Railway Platform Tickets Banned: दिवाली और छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ को देखते हुए देश के कई रेलवे जोन ने कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन

Gujarat Railway Platform Tickets Banned: दिवाली और छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ को देखते हुए देश के कई रेलवे जोन ने कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें वेस्टर्न रेलवे भी शामिल है। वेस्टर्न रेलवे ने गुजरात के वापी, वलसाड, उधना और सूरत समेत मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा टर्मिनस, बोरीवली और वसई रोड स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी है।

क्या है वजह?

रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में नौ लोग घायल हो गए। त्योहार के दौरान घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई। जैसे ही बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन बांद्रा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, उसमें चढ़ने के लिए होड़ मच गई। जिससे भगदड़ मच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सेंट्रल रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पूरा किया गुजरात के दानवीर सावजी ढोलकिया का सपना, जल्द होगा भारत माता सरोवर का उद्घाटन

त्रासदी कैसे घटी?

दिवाली और छठ त्योहारों के मद्देनजर अपने गृहनगर जाने की योजना बना रहे बड़ी संख्या में लोग बांद्रा टर्मिनस पहुंचे, जहां अनारक्षित ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लाते ही कई यात्री उसमें चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 5.56 बजे हुई. उन्होंने बताया कि ट्रेन 22921 बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर इकट्ठा हुए थे। ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में कुछ लोग दो डिब्बों के बीच आ गए और प्लेटफॉर्म पर गिर गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि लोग कोच से टकराने या दोनों डिब्बों के बीच की जगह में गिरने से घायल हुए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों और स्थानीय लोगों ने घायलों को भाभा अस्पताल पहुंचाया।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें