गुजरात के सूरत में पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी लगी है। यहां कल देर रात शहर के कई इलाकों में पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 100 से अधिक बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया। ये सभी बांग्लादेशी सूरत में अवैध रूप से फर्जी दस्तावेजों के साथ कई सालों से रह रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि ये सभी बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में घुसे थे। इस ऑपरेशन को डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने अपने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ पूरा किया है। अब तक 457 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब इन सभी बांग्लादेशियों को जांच के बाद डिपोर्ट किया जाएगा।
अलग-अलग जगहों पर तलाशी
डीसीपी राजदीप सिंह नकुम की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में सूरत सिटी के एसओजी, डीसीबी, एएचटीयू, पीसीबी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने शहर के अलग-अलग जगहों पर कल रात तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 100 से अधिक बांग्लादेशी फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े गए। पुलिस ने इन सभी बांग्लादेशियों को हिरासत में ले लिया। ये सभी अवैध रूप से भारत में घुसे और फर्जी दस्तावेजों के साथ यहीं रहने लगे।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 10 जिलों में पारा 40 के पार, न ही राहत के आसार, देखें IMD का ताजा अपडेट
जल्द शुरू होगी निर्वासन की प्रक्रिया
इस बारे में जानकारी देते हुए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी शरद सिंघल ने कहा कि गृह मंत्री, सीपी और डीजीपी ने निर्देश दिया था कि अवैध अप्रवासियों को पकड़ा जाना चाहिए। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अप्रैल 2024 से अब तक 2 FIR दर्ज की हैं। इस तलाशी अभियान के दौरान 137 अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा गया। इनमें से 77 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया गया है। पुलिस को इनपुट मिले थे कि चंदोला इलाके में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रह रहे हैं। आज सुबह 2 बजे पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। हमने अब तक 577 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
क्या बोले गृह राज्य मंत्री?
गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि बंगाल के रास्ते पश्चिम बंगाल से ही नकली पहचान पत्र बनाकर सभी भारत के अलग अलग राज्य में प्रवेश करते है, गुजरात में।भी जीने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अब तक कार्यवाही हुई है सभी बंगाल के रास्ते ही पहुंचे है। तो वहीं डीजीपी विकास सहाय ने बताया की डिटेल में जानकारी जुटाई जा रही है की बंगाल में किसकी मदद से कैसे बांग्लादेश से पहुंचे, और नकली दस्तावेज बनाकर कैसे गुजरात पहुंचे यह रिपोर्ट डिटेल में बनाकर गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी और आने वाले दिनों में भी घुसपैठियों को पकड़ने की कार्यवाही चलती रहेगी।
संबंधित खबरें
मोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
56 mins agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
16 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
18 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
18 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines