गुजरात में राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत राज्य में कई सड़कें, पुल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने पर काम किया जा रहा है। हाल ही में अहमदाबाद के नागरिक निकाय ने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें साबरमती रिवरफ्रंट को और ज्यादा हरित बनाने के लिए एक ट्रोपिकल फॉरेस्ट डोम स्थापित करने की बात कही गई है। यह एक ऐसा ट्रोपिकल फॉरेस्ट डोम होगा, जो AI से संचालित होगा।
सिंगापुर से प्रेरित है प्रोजेक्ट
यह ट्रोपिकल फॉरेस्ट डोम में बारिश, कोहरे और घने जंगल जैसी हरियाली की नकल करेगा। यह ट्रोपिकल फॉरेस्ट डोम सिंगापुर के फेमस क्लाउड फ़ॉरेस्ट गार्डन्स बाय द बे से प्रेरित है। इस फ्यूचरिस्टिक प्रोजेक्ट के जरिए अहमदाबाद के लोगों और टूरिस्ट को ट्रोपिकल फॉरेस्ट डोम के इको-सिस्टम में जीने का खास अनुभव मिलेगा।
ट्रोपिकल फॉरेस्ट डोम का निर्माण
जानकारी के अनुसार, इस ट्रोपिकल फॉरेस्ट डोम का निर्माण नदी के पश्चिमी तट पर खेल परिसर के पास किया जाएगा। यह AI से चलने वाला डोम 7,000 वर्ग मीटर के बड़े क्षेत्र में 1,600 वर्ग मीटर को कवर करेगा। इस प्रोजेक्ट के निर्माण में 22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट को अहमदाबाद नगर निगम के इस साल के बजट में प्रस्तावित किया गया था।
AI करेगा मॉनिटर और रेगुलेट
इस ट्रोपिकल फॉरेस्ट डोम की सबसे खास बात यह है कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ यूनिफाइड किया गया है। इस ट्रोपिकल फॉरेस्ट डोम की लाइटिंग से लेकर वाटर मैनेजमेंट तक हर एक चीज को AI के जरिए मॉनिटर और रेगुलेट किया जाएगा, ताकि ऑर्किड, एलोकैसिया और हेलिकोनिया जैसे ट्रोपिकल प्लांट के लिए एक आइडियल एनवायरनमेंट सुनिश्चित किया जा सके। इससे यह डोम एक आत्मनिर्भर इनडोर जंगल बन जाएगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 12 जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार; इस इलाके में बारिश ने बदला मौसम, IMD का ताजा अपडेट
ट्रोपिकल फॉरेस्ट डोम के अलावा, एएमसी की तरफ से साबरमती के वेस्ट कॉस्ट पर बायोडायवर्सिटी पार्क के अंदर 25 करोड़ रुपये की लागत से ध्यान और योग केंद्र की योजना बनाई गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
5 mins agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
7 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines