वलसाड से ठाकुर भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट: वलसाड जिले के वापी की विशेष अदालत ने आज एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने POCSO के एक मामले आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार
ये घटना फरवरी 2020 की है। 9 साल की बच्ची अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती थी। उसके माता-पिता और भाई नोकरी करते थे।
घटना के दिन तीनों नौकरी पर और बच्ची स्कूल गई थी। 2 बजे बच्ची स्कूल से घर आई और उसने टीवी शरू किया उसी वक्त आरोपी उसके घर मे प्रवेश करता है और बच्ची ने कहा कि इस वक्त घर मे कोई नही है इसके बाद आरोपी चला जाता है हालांकि इसके बाद फिर आरोपी पूरी तैयारी के साथ आता है। बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश करता है पर वो सरेंडर नही होती है। जिसके बाद आरोपी पीड़ित बच्ची की हत्या कर देता है और उसके बाद पीड़ित बच्ची के बलात्कार करता है और उसके बाद बच्ची के शव को पंखे से लटकाकर मामले को आत्महत्या में खपाने की कोशिश करता है।
पुलिस के अनुसार उसके बाद आरोपी अपने दोस्त के पास जाकर चिकन पार्टी करता है। पुलिस आती है तो वह निगरानी रखता है और मृतक बच्ची की मां के साथ अस्पताल में भी जाता है ताकि उस पर कोई शक ना करें। हालांकि पुलिस को आरोपी पर शक होता है और जब पुलिस उससे पूछताछ करती है तो वह कहता है मेरी उम्र 18 साल से नीचे आप मुझे अरेस्ट नही कर सकते। जिसके बाद पुलिस आरोपी के उम्र की जांच करती है और बाद में यह पाया जाता है कि आरोपी की उम्र 19 साल है इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता है।
पूरे मामले में मृतक बच्ची का फॉरेंसिंग पोस्टमार्टम सूरत में हुआ। जिसमें डीएनए सैंपल भी लिए गए और मृतक बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर आरोपी के शुक्राणु मिले। डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आया इसके अलावा घटना के दिन पीड़ित बच्चे की मौसी के पड़ोस में रहती है उसने भी यह बयान दिया कि उसने आरोपी को पीड़ित बच्ची के घर के पास देखा था। तमाम गवाहों और सबूतों के आधार पर आज वापी की विशेष अदालत ने यह ऐतीहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
19 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
3 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
7 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines