Gujarat Morbi Fake Toll plaza police raid after video viral on social media: गुजरात में फर्जीवाड़े की हद पार कर देने वाला मामला देखने को मिला है। यहां पर फ्रॉड गैंग ने नकली टोल प्लाजा बनाकर लोगों को डेढ़ साल तक ठगा। इस मामले की सबसे दिलचस्प बात ये रही कि ठगों ने इतने लंबे समय तक लोगों से टोल टैक्स के नाम पर पैसे वसूले और प्रशासन को इसकी कानों-कान भनक तक नहीं लग पाई। मोरबी के वांकानेर में धोखेबाजों ने बड़े शासिर तरीके से लोगों की आंखों में धूल झोंकी। हालांकि, जब लोगों को इस बारे में पता चला तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई कि टोल के नाम पर जो पैसा वे रहे थे वो एक फर्जीवाड़ा था।
पहिए लगाकर बनाया टोल प्लाजा
जानकारी के अनुसार, शातिर ठगों ने लोगों से अवैध रूप से टोल टैक्स के नाम पर पैसे वसूलने के लिए टोल प्लाजा को बड़ी ही तरकीब से बनाया था। जिसमें चार पाहिया वाहनों के 50 टायर, 100 टायर छोटे ट्रकों के और 200 पहिए बड़े ट्रकों के लगा रखे थे ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें एक जगह से दूसरी जगह लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि वैध टोल प्लाजा पर टोल मंहगा था। इसलिए ठगों ने एक फैक्ट्री किराए पर लेकर वहां पर बाईपास बना दिया और लोगों से टोल टैक्स के नाम पर पैसे वसूल करने शुरू कर दिए।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई फर्जीवाड़े की कहानी
दरअसल, इस फर्जीवाड़े की कहानी लोगों के सामने तब आई, जब किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद प्रशासन की नींद जागी और टोल प्लाजा चला रहे लोगों को नोटिस भेजा गया। इस फर्जीवााड़े पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने वहां पर कड़ी सुरक्षा कर दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दाहोद में ठगों ने फर्जी कचहरी बनाकर और फर्जी अधिकारी बनकर सरकार से करोड़ों रुपए ग्रांट के तौर मजूंर कराए। जिसके बाद पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines