Gujarat Election 2022: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा है कि उनके नामांकन के दौरान ढोल और लाउडस्पीकर का यूज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोरबी ब्रिज हादसे के पीड़ितों को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है।
आज गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने उन्हें सूरत के मजुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जुलूस में ढोल या फिर स्पीकर का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे ऐसा मोरबी ब्रिज हादसे के पीड़ितों के प्रति सम्मान के लिए कर रहे हैं। बता दें कि हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि केवल एक छोटी रैली निकाली जाएगी। मंच पर एक माइक्रोफोन और स्पीकर का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने नामांकन दाखिल करने के लिए चुनाव कार्यालय जाने से पहले अपने समर्थकों को संबोधित भी किया। बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के तहत 1 दिसंबर जबकि दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा और हिमाचल प्रदेश के साथ 8 तारीख को नतीजे आएंगे।
हाई कोर्ट पहुंचा मोरबी ब्रिज हादसे का मामला
बता दें कि मोरबी का मामला उच्च न्यायालय में है। हाई कोर्ट ने छह विभागों से रिपोर्ट मांगी है। अभी तक पुलिस ने कंपनी ओरेवा ग्रुप के कुछ ही कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि विपक्षी दल और कार्यकर्ता कंपनी के शीर्ष अधिकारियों और मोरबी नगर पालिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि मोरबी के मच्छू नदी पर बना 150 साल पुराना पुल मरम्मत के लिए सात महीने से बंद था। इसे 26 अक्टूबर, गुजराती नव वर्ष पर जनता के लिए फिर से खोल दिया गया था। चार दिनों बाद ही ये पुल टूटकर नदी में गिर गया था। कहा गया था कि हादसे के दौरान ब्रिज पर करीब 500 लोग थे जबकि ब्रिज की क्षमता सिर्फ 150 लोगों की थी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines