Surat Railway Underpass: गुजरात के सूरत के लिंबायत में राज्य का सबसे बड़ा और आधुनिक रेलवे अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। यह परियोजना सूरत के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। गुजरात सरकार और सूरत नगर निगम (Surat Municipal Corporation) के संयुक्त प्रयास से बना यह अंडरपास रेलवे फाटकों के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम और देरी की समस्या का समाधान करेगा।
आपको बता दें, पुल की कुल लंबाई 502 मीटर है, जिसमें से 180 मीटर अंडरपास के रूप में बनाया गया है। इस डिजाइन को अन्य परियोजनाओं की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह अंडरपास न केवल ट्रैफिक फ्लो में सुधार करेगा बल्कि रेलवे फाटक पार करते समय दुर्घटनाओं को भी रोकेगा।
लोगों का बचेगा समय
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह अंडरपास बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, क्योंकि उन्हें अब रेलवे फाटक पार करने की जरूरत नहीं होगी। पहले रेलवे फाटक पार करते समय दुर्घटना का खतरा रहता था, लेकिन अब यह खतरा खत्म हो गया है। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट से लोगों का कीमती समय भी बचेगा।
इस अंडरपास में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक एचवीएसी सिस्टम लगाया गया है, जो वाहनों से निकलने वाले धुएं को हटाकर ताजी हवा करेगा। यह नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
यह रेलवे अंडरपास अर्बन इनोवेशन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए गुजरात सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अच्छी रेल और सड़क कनेक्टिविटी के साथ, यह परियोजना सूरत को स्मार्ट सिटी बनाने के दृष्टिकोण में योगदान देगी। यह अंडरपास सुरक्षा और समय की बचत के लिए होगा। पहले रेलवे फाटक पार करने में ज्यादा समय और डर लगता था, लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है।
ये भी पढ़ें- गुजरातियों के लिए महाकुंभ जाने का सुनहरा मौका! 8100 रुपये में लॉन्च हुआ पैकेज ‘प्रयागराज’
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
8 mins agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines