Gujarat Weather Update: गुजरात में जैसे-जैसे दिसंबर महीना बीत रहा, वैसे -वैसे ठंड का लेवल भी बढ़ रहा है। राज्य में चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोगों के हाड़ कांप रहे हैं। गुजरात के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से राजकोट और पोरबंदर में शीतलहर के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
अगले 7 दिनों तक कैसा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र, कच्छ, पोरबंदर और नलिया में शीतलहर चलने की संभावना है। इसलिए इन क्षेत्र के लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना होगा। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व की ओर होने से ठंड का जोर बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बदलाव की संभावना नहीं है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के अलावा गुजरात से सटे हिल स्टेशन माउंट आबू में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ने के आसार हैं। अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री है। वहीं, 7.5 डिग्री के साथ नलिया राज्य का सबसे ठंडा शहर है। मौसम विभाग के अहमदाबाद केंद्र के निदेशक एके दास ने बताया कि गुजरात में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही 5 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव का अनुमान नहीं है।
यह भी पढ़ें: गुजरात से पंजाब तक बन रहा देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे; इन 4 राज्यों को होगा फायदा
इन शहरों का गिरा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, कल रात गुजरात के नलिया में 7.5 डिग्री, केशोद में 10.7, राजकोट में 10.8, पोरबंदर में 10.9, भुज में 11.2, अमरेली में 11.7, डिसा में 12.8, महुवा में 13.5, कांडला पोर्ट में 13.6, वडोदरा में 13.8 डिग्री रहा। , सुरेंद्रनगर में 13.8 14, गांधीनगर में 14.1, अहमदाबाद में 14.9, सूरत में 15.3, भावनगर में 15.4, द्वारका में 16.2, वेरावल में 16.7, ओखा में 18.8 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 day agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
5 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
5 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
6 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
6 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines