गुजरात में इन दिनों लगातार बारिश देखने को मिल रही है। राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। आम जनजीवन बिल्कुल अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों को आने-जानें में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव हो गया है, इसमें 2-3 दिन पहले हिम्मतनगर में भारी बारिश होने से इतना पानी भर गया कि गाड़ियां तक डूब गईं। हर जगह पानी-पानी हो गया। इसके अलावा प्रशासन ने राज्यभर में जलाशयों की स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट दिया है और उन इलाकों को लेकर जो नदियों के किनारे बसते हैं। कई गांवों में भी चेतावनी दे दी गई है।
मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। गुजरात के दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अभी सितंबर की शुरुआत हुई है, लेकिन बारिश में कोई कमी नहीं आई है।
किन जिलों में हो सकती है बारिश?
3 सितंबर को नर्मदा जिले में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 4 तारीख को छोटा उदेपुर, डांग, नर्मदा, तापी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 5 को भरूच, नर्मदा, अमरेली, बोटाद, भावनगर, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड, डांग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 6 सितंबर को सूरत, नवसारी, बोटाद, भावनगर, भरूच जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
हिम्मतनगर में हालात सबसे ज्यादा खराब
हिम्मतनगर शहर में 30 अगस्त को इतनी जमकर बारिश हुई थी कि इसका सबसे ज्यादा असर शहर में देखने को मिला। गायत्री मंदिर रोड, बेरणा रोड, डेमाई रोड, महाकाली मंदिर, टीपी रोड के इलाकों में भयंकर बारिश हुई है। इन जगहों पर जलभराव भी देखने को मिला है। शहरों में बसी सोसायटियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- Gujarat के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, हिम्मतनगर में घर, सड़क, दुकान सब हुआ पानी-पानी
संबंधित खबरें
TMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 hrs agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
1 day agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
4 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
5 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
5 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
7 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
8 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
9 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines