Gujarat 120 New AC Buses: गुजरात के AMTS के ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट ने साल 2025-26 के लिए 682 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। AMTS बेड़े में नई 120 एसी बसें जोड़ी जाएंगी। इनमें से 113 बसें इसी साल जोड़ने की योजना है। इसके अलावा दैनिक टिकट पास को मोबाइल ऐप के जरिए भी उपलब्ध कराने की योजना है।
2500-5000 रुपये तक होगा रेट
नवरात्रि, श्रावण मास और अन्य त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में धार्मिक यात्राएं आयोजित की जाती हैं। अभी तक इस बस के लिए 2500 रुपये चुकाने पड़ते थे, लेकिन अब 3000 रुपये तय किए गए हैं। इसके अलावा अहमदाबाद से बाहर भी किसी धार्मिक स्थल पर ले जाने पर प्रति बस 5000 रुपये का रेट तय किया गया है। वहीं अगर आप अडालज त्रि-मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं या मेहमेदवाद गणपति मंदिर की धार्मिक यात्रा है तो प्रति बस 5000 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
ठेकेदारों को 22 करोड़ रुपये आवंटित
प्राइवेट ठेकेदार के ड्राइवर शराब पीकर बसें चलाते हैं। ऐसे नशे में धुत्त ड्राइवरों के लिए कोई सजा नहीं है। नए बजट में नशे में धुत ड्राइवरों को पकड़ने का भी कोई प्रावधान नहीं है। ऊपर से ठेकेदारों को 22 करोड़ रुपये और आवंटित किये जायेंगे।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: 15-20KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
437 करोड़ का कर्ज
बजट प्रावधान के अनुसार बसों के परिचालन के लिए ठेकेदार को 307 करोड़ रुपये का भुगतान किया जायेगा। यह रकम पिछले साल से 22 करोड़ ज्यादा है। एएमटीएस नगर निगम से 437 करोड़ का कर्ज लेगी। एएमटीएस पर नगर निगम का कुल कर्ज 4620.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
12 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
13 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
14 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
4 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines