गुजरात में शिक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सरकार हर साल प्रवेशोत्सव पर करोड़ों खर्च करती है, बड़े-बड़े कार्यक्रम होते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि राज्य में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले एक साल में 2 लाख 40 हजार से ज्यादा छात्रों ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी.
ड्रॉपआउट रेट में भारी बढ़ोतरी
सरकारी दावों के बावजूद गुजरात में ड्रॉपआउट रेट में भारी बढ़ोतरी देखने मिली है. आंकड़े बताते हैं कि राज्य का ड्रॉपआउट रेट 341 प्रतिशत तक बढ़ गया है. साल 2024-25 में जहां 54,451 छात्रों ने स्कूल छोड़ा था, वहीं 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 40 हजार के पार पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: संसद में सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब, 8वां वेतन आयोग लागू होने की तारीख पर कही ये बात
कहां जा रहे करोड़ों रुपये?
बड़ा सवाल यह है कि आखिर शिक्षा पर होने वाला करोडों का खर्च कहा जा कहां रहा है? समग्र शिक्षा योजना के तहत गुजरात में 2,199 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च की जा चुकी है. बावजूद सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं, कई जगह बेहतर कक्षाओं की कमी भी है और सुविधाओं के अभाव में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई छोड़ रहे हैं.
सरकार ने लगाया बड़ा आरोप
विपक्ष का आरोप है कि प्रवेशोत्सव पर तामझाम तो बहुत होता है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है. सबसे अहम बात ये है कि लोकसभा में खुद केंद्र सरकार ने यह जानकारी दी है कि गुजरात में 2 लाख 40 हजार बच्चे आउट ऑफ स्कूल हैं, यानी स्कूल प्रणाली से पूरी तरह बाहर हैं. राज्य के लिए ये आंकड़े बेहद गंभीर चेतावनी हैं. अब देखने वाली बात यह है कि सरकार इस बढ़ते ड्रॉपआउट संकट को रोकने के लिए क्या कदम उठाती है.
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 day agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
5 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
5 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
6 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
6 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines