Gujarat Govt ‘I-Khedut Portal’: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के किसानों का ध्यान रख रही है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का दिलाने के लिए 2014 में गुजरात सरकार द्वारा आई-खेदूत पोर्टल लॉन्च किया गया। इस पोर्टल के जरिए किसानों को सभी सराकरी कृषि योजनाओं का आसानी से पूरा लाभ मिल रहा है। अब गुजरात के किसानों के लिए आई-खेदूत पोर्टल वरदान बन गया है।
60.33 लाख किसानों को मिला फायदा
इस आई-खेदूत पोर्टल पर आज गुजरात सरकार कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़ी सभी योजनाएं लागू कर रही हैं। इन योजनाओं की सहायता राशि का भुगतान आई-खेदूत पोर्टल के जरिए से किया जा रहा है। परिणामस्वरूप, किसानों को कई कृषि योजनाओं का लाभ उनकी उंगलियों पर मिल रहा है। पोर्टल की शुरुआत के बाद से राज्य के 60.33 लाख से अधिक किसानों द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आई-खेदूत पोर्टल पर कुल 1.42 करोड़ से अधिक आवेदन किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात की इस ऐतिहासिक जगह पर 4,500 करोड़ में बनेगा Heritage Complex; दिखाएगा 5000 साल पुराना भारतीय इतिहास
किसानों को मिली सहायता राशि
इतना ही नहीं इन 60.33 लाख किसानों को कुल 20 लाख रुपये दिए गए हैं। 3948 करोड़ से अधिक की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी गई है। केवल वर्ष 2023-24 में लगभग 2.15 लाख किसानों को कुल 640 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता वितरित की गई है। किसानों द्वारा इतनी बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन आई-खेदूत पोर्टल की स्वीकृति को उचित ठहराते हैं।
विकास का रोल मॉडल
अटल बिहारी वाजपेई द्वारा दिए गए सुशासन की प्रेरणा से गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “कम सरकार, अधिक शासन” को मूल कार्य मंत्र बनाया है, जिससे गुजरात देश में विकास का रोल मॉडल बन गया है। आज मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार ने सुशासन को अपनी कार्य संस्कृति में शामिल किया है और छोटे से छोटे इंसान को कोई समस्या न हो, इसके लिए आई-खेदूत पोर्टल जैसी कई सुशासन प्रणालियां बनाई हैं।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
19 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines