Gujarat Government Announcement For Govt Employees: राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है।
राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया गया है, जिससे गुजरात सरकार के मौजूदा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। अब गुजरात सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। इसके साथ ही जुलाई से दिसंबर तक का बकाया भी सरकार देगी।
राज्य सरकार की घोषणा
गुजरात में राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब तक 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था, अब इसमें तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब महंगाई भत्ता बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू होगी। यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बचे हुए महीनों का एरियर भी मिलेगा।
जनवरी में मिलेगा एरियर
राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार के कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर तक के महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान जनवरी 2025 में किया जाएगा। महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी से लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा।
ये भी पढ़ें- गुजरात के इस जिले के किसानों के लिए खुशखबरी! डिस्ट्रिक्ट बैंक चेयरमैन ने किया लोन को लेकर बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें- गुजरात में मिडिल क्लास फैमली के लिए मंहगा होगा घर खरीदना; जानें कब लागू होंगी नई दरें
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
21 hrs agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
2 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
3 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
3 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
3 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान पर फैसला
4 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, जानें कैसे हुआ वारदात का खुलासा?
4 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग भी हैरान
4 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines