गुजरात में सफर करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य के अहमदाबाद और गांधीनगर में 7 नए मेट्रो स्टेशनों का उद्घाटन होने वाला है। इसके अलावा सचिवालय तक मेट्रो ट्रेन की सर्विस शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) लिमिटेड ने खुद दी है। GMRC ने बताया कि अहमदाबाद और गांधीनगर के नागरिकों के लिए सुविधा के लिए मेट्रो ट्रांसपोर्ट सर्विस को तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
जोड़े गए 7 नए स्टेशन
GMRC ने बताया कि गुजरात मेट्रो ट्रेन सर्विस को मोटेरा स्टेशन से लेकर गांधीनगर के सचिवालय तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा इस रूट पर लोगों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए 7 नए मॉडर्न स्टेशन भी जोड़े गए हैं। GMRC की ये नई मेट्रो सर्विस रविवार को शुरू होगी। सचिवालय तक जाने वाले इस मेट्रो रूट की शुरुआत 27 अप्रैल 2025 से होगी। इसकी शुरुआत के बाद मेट्रो ट्रेन मोटेरा से रवाना होकर नए स्टेशनों कोटेश्वर रोड, विश्वकर्मा कॉलेज, तपोवन सर्किल, नर्मदा नहर, कोबा सर्किल और सेक्टर-10 को जोड़ते हुए आखिर में गांधीनगर में सचिवालय पहुंचेगी।
इन नए रूट और स्टेशनों पर ट्रेनों के टाइम टेबल को लेकर जारी जानकारी वेबसाइट: https://www.gujaratmetrorail.com पर दे दी गई है।
अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच कनेक्टिविटी
मेट्रो ट्रेन की नई सर्विस शुरू होने से गुजरात के दो सबसे अहम शहर अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच कनेक्टिविटी सीधी और तेज हो जाएगी। इसके अलावा नए स्टेशन की शुरुआत से अब अधिक लोग मेट्रो सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। इससे उन्हें ट्रैफिक में होने वाली समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही यात्री अपनी डेस्टिनेशन पर भी समय से पहुंचेंगे। क्योंकि उन्हें अब घंटों जाम में फंसने की जरूरत नहीं होगी। मेट्रो ट्रेन सर्विस के इस विस्तार से न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines