हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कितना पुराना है वडोदरा में गिरा पुल? दो जिलों का टूटा कनेक्शन, 100 गांव प्रभावित

Gambhira Bridge Collapse: आज सुबह गुजरात के वडोदरा में भी एक बड़ा हादसा हो गया। एक नदी पर ब्रिज गिर गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इसकी मरम्मत करने की चेतावनी पहले दी जा चुकी थी।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Gambhira Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा में गंभीरा पुल गिर गया। महिसागर नदी पर बनाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय पुल गिरा उस समय वहां पर कई गाड़ियां निकल रही थीं, जो हादसे का शिकार हो गईं। पुल के टूटने से कई गाड़ियां नदी में भी गिरी हैं, जिसमें 9 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। इस हादसे के बाद से सैकड़ों गांवों का कनेक्शन कट कट चुका है। दरअसल, यह पुल उन गांवों को जोड़ने का काम करता था। जानिए यह पुल कब बनाया गया था और इससे यातायात पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

कैसे गिरा पुल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पुल की मरम्मत को लेकर कई चेतावनी भी दी जा चुकी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि, पुल के गिरने की कोई वजह सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा, नदी में गिरीं 3 गाड़ियां; 2 की मौत

कितना पुराना था ब्रिज?

यह गंभीरा पुल गुजरात के वडोदरा जिले के पदरा तालुका स्थित मुजपुर गांव के पास महिसागर नदी पर बना हुआ है, जिसे करीब 42 से 43 साल पहले बनाया गया था। यह वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी थी। कहा जा रहा है कि इस पुल को मरम्मत की काफी जरूरत थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया।

कितने गांव प्रभावित?

गंभीरा ब्रिज स्टेट हाइवे के लिए एक खास हिस्सा है। इससे वडोदरा और आणंद जिलों के गांव के अलावा भी यात्रियों का संपर्क टूट गया है। बता दें कि बोरसद और उसके आसपास के लोगों के लिए यात्रा का बड़ा जरिया था। निवासियों के अलावा यहां पर कमर्शियल गाड़ियों का भी आना-जाना रहता है, जिसके टूटने से स्थानीय लोगों के अलावा बिजनेस पर भी असर पड़ने की संभावना है। हादसे के बाद करीब 100 गांवों के लोग प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें: ‘यहां से कूदने पर हड्डी भी नहीं मिलेगी मेरी’ अहमदाबाद में वीडियो बनाकर युवती ने लगाई छलांग

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें