Gujarat Flood Live Updates: गुजरात में पिछले 4 दिन से हो रही बारिश के कारण हालात खराब हैं। 200 से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। नदियां और डैम उफान पर बह रही हैं। पिछले 4 दिन में अलग-अलग हादसों में मरने वालों की संख्या 35 हो गई है। हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है। सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हैं। 40 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं और 900 से ज्यादा सड़कें पूरे राज्य में ब्लॉक हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद प्रदेश के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। वे मुख्यमंत्री से फोन पर बात करके राहत कार्यों का जायजा ले चुके हैं। विश्वामित्री नदी खतरनाक लेवल पर बह रही है। राजकोट, आणंद, महिसागर, खेड़ा, अहमदाबाद, मोरबी, जूनागढ़ और भरूच जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 40 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए दिया रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) प्रदेश के 12 जिलों को अगले 2 दिन के लिए रेड अलर्ट पर रखा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रदेश के 7 नेशनल हाईवे, 66 स्टेट हाईवे, 92 सड़कें, 700 से ज्यादा गांवों की सड़कें मिलाकर 900 से ज्यादा रोड ठप पड़ी हैं। 14 NDRF, 22 SDRF टीमों समेत आर्मी, एयरफोर्स और नौसेना की 6 टुकड़ियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। बुधवार को द्वारका, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर में 6 घंटे में 200 मिलीमीटर बारिश हुई। द्वारका के भनवड़ तालुका में सबसे ज्यादा 185 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। वडोदरा में बाढ़ विश्वामित्री नदी के उफान पर बहने से आई। आजवा डैम से इस नदी में पानी छोड़ने के बाद उफान आया। इसके अलावा प्रदेशभर में 440 तालाब और 24 नदियां उफान पर बह रही हैं।
इन हादसों में गई लोगों की जान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में पिछले 4 दिन में बारिश के कारण कई हादसे हुए, जिनमें मरने वालों की संख्या आज गुरुवार को 35 तक पहुंच गई। दीवार गिरने से आनंद जिले के खाड़ोधी गांव में 3 लोगों की मौत हुई। दीवार ढहने से ही महिसागर के हरिपुरा गांव में 2 लोग मारे गए। अहमदाबाद के ढींगरा गांव और साणंद गांव में भी बारिश से दीवार गिरी और 2 लोग मारे गए। चित्रसर गांव में दीवार के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हुईञ। पिलुदरा, मंगरोल, हलोल, ढोलका तालुका और मणिनगर में बारिश के पानी में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। द्वारका के बहनवाड़ गांव में बारिश के पानी के दबाव से पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
15 mins agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines