Gujarat Election Results 2022: वीरमगाम ने निर्वाचन क्षेत्र से जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी हार्दिक पटेल ने कहा कि यह भाजपा के काम की जीत है। हम अगले 20 वर्षों में किए जाने वाले कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आप से हमारा कोई मुकाबला नहीं था। उन्होंने कहा कि वीरमगाम ने निर्वाचन क्षेत्र के आगे के विकास के लिए मतदाताओं ने हार्दिक पटेल को जिताया है।
बता दें कि जीत से पहले गुरुवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने दावा किया था कि उनकी पार्टी 130 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि मैं आशा व्यक्त करता हूं कि भाजपा निस्संदेह प्रदेश में सरकार बना लेगी।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना से पहले न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पटेल ने कहा, “गुजरात की धार्मिक मान्यताओं को चोट पहुंचाने वाली पार्टी यहां सफल नहीं हो सकती है। हमें 135 से 145 सीटें मिलेंगी। हम निश्चित रूप से सरकार बनाने जा रहे हैं। क्या आपको कोई संदेह है?”
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 130 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि मैं आशा व्यक्त करता हूं कि भाजपा निस्संदेह प्रदेश में सरकार बना लेगी।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना से पहले न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पटेल ने कहा, “गुजरात की धार्मिक मान्यताओं को चोट पहुंचाने वाली पार्टी यहां सफल नहीं हो सकती है। हमें 135 से 145 सीटें मिलेंगी। हम निश्चित रूप से सरकार बनाने जा रहे हैं। क्या आपको कोई संदेह है?”
राहुल गांधी पर हार्दिक पटेल ने कसा तंज
हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात के गौरव के खिलाफ काम किया है। वे गुजरातियों के खिलाफ बयान जारी करते हैं। इसलिए, मेरा मानना है कि लोग कांग्रेस से दूर जा रहे हैं।” पटेल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “जिन नेताओं के पास विजन नहीं है, वे सफल नहीं हो सकते और देश को आगे नहीं ले जा सकते।”
बता दें कि हार्दिक पटेल ने वीरमगाम से चुनाव मैदान में हैं। इसी साल जून में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले पटेल ने कांग्रेस के लाखा भारवाड़ और आम आदमी पार्टी (आप) के अमरसिंह ठाकोर के खिलाफ चुनाव लड़ा है।
33 जिलों के 37 केंद्रों पर मतगणना जारी
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे शुरू हुई है। गुजरात में 33 जिलों के 37 केंद्रों पर मतगणना जारी है।
1 और 5 दिसंबर को गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के अंत तक गुजरात में अनुमानित मतदान प्रतिशत 59.11 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 1 दिसंबर को पहले चरण के मतदान के दौरान, गुजरात में कुल 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ। एग्जिट पोल ने गुजरात में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए स्पष्ट जीत का संकेत दिया है।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines