Gujarat Election Results 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव रुझानों में बीजेपी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती दिखाई पड़ रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में बीजेपी गुजरात में 142 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 20 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी की बढ़त के बाद गांधी नगर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय ‘श्री कमलम’ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एकत्रित हो गए हैं। यहां जश्न का माहौल है।
https://twitter.com/ANI/status/1600722290609528833?s=20&t=KUblr-nyWzeJNGUTSBiUIA
जैसे ही शुरूआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा 92 पार किया कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे। बीजेपी की टोपी लगाए एक कार्यकर्ता ने शंखनाद किया। उत्साहित कार्यकर्ता ढाेल-नगाड़ों पर नाचने लगे। यहां कार्यकर्ताओं ने पहले से ही जीत के जश्न की तैयारी कर रखी है।
https://twitter.com/ANI/status/1600711440411029504?s=20&t=KUblr-nyWzeJNGUTSBiUIA
ढोल-नगाड़ों पर नाच रहे कार्यकर्ता
टीवी पर जैसे-जैसे बीजेपी के खाते में सीटें आने के रुझान सामने आ रहे थे प्रदेश कार्यालय पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। यहां लोग एक-दूसरे को मिठाई बांटते नजर आए। भीड़भाड़ बढ़ी तो कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदेश कार्यालय में टेंट लगा हुआ था। यहां बैठने के लिए कुर्सियां व नतीजे देखने के लिए स्क्रीन लगाई गई थी।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines