हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात के द्वारका में बड़ा हादसा, गोमती नदी में 7 लोग डूबे

Gujarat News: गुजरात के द्वारका में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा कि द्वारका की गोमती नदी में 7 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में चार युवक और तीन युवितयां हैं। पढ़ें ठाकुर भूपेंद्र सिंह पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
गोमती नदी में 7 लोग डूबे

Gujarat News: गुजरात के द्वारका में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा कि द्वारका की गोमती नदी में 7 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में चार युवक और तीन युवितयां हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि समुद्र में करंट के कारण गोमती नदी में पानी का प्रवाह बढ़ गया था, जिससे ये हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने की थी बचाने की कोशिश

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने डूबते हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर डूबते हुए लोगों को बचाने की कोशिश की थी। इस दौरान इस घटना में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

प्रशासन की लापरवाही उजागर

लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर नहीं है। इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस घटना के बाद क्या कदम उठाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें