Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल का मानना है कि किसी भी प्रदेश का विकास उसके युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने से ही होगा। इसी तहत उन्होंने सोमवार (29 जुलाई 2024) को सीएम भूपेंद्र पटेल ‘सापुतारा मेघ मल्हार पर्व 2024’ का उद्घाटन करेंगे। इस पर्व का आयोजन पर्यटन विभाग और गुजरात पर्यटन द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन सापुतारा में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार पैदा करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा
इसके अलावा गुजरात सरकार ने एक बयान जारी किया है, जिसके अनुसार महीने भर चलने वाले मेघ मल्हार पर्व में डांग की स्वदेशी संस्कृतियों के साथ ‘रेन रन मैराथन’ को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मानसून महोत्सव में टूरिस्ट को सापुतारा के 18 खास टूरिस्ट प्लेस के प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देखने को मिलेगा। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और निर्देशन में 2009 से मानसून महोत्सव की शुरुआत की गई। ये मानसून महोत्स 29 जुलाई से लेकर 28 अगस्त 2024 तक चलेगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने मनु भाकर को ओलंपिक मेडल जीतने पर दी बधाई, जानिए क्या बोले
रंगारंग परेड का आयोजन
इस महोत्सव की शुरुआत 29 जुलाई को बोट हाउस ग्राउंड में पर्यटन निगम के तोरण होटल के सामने रंगारंग परेड के साथ होगी। इस परेड में स्थानीय वाद्य यंत्र डांग, विभिन्न वेशभूषा में पात्र, मजेदार पात्र और नृत्य और कई प्रदर्शन शामिल होंगे। वहीं अगली जन्माष्टमी के दिन एक विशेष दही-हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम के अंत में सीएम पटेल सापुतारा सर्किल के पास ‘रेन रन मैराथन’ को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines