Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बीते दिन नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने नीति आयोग की तर्ज पर गुजरात राज्य परिवर्तन संस्थान (GRIT) की स्थापना की वकालत की। बैठक में सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि साल 2047 तक विकसित भारत के सपने को सकार करने में गजरात काफी अहम भूमिका निभाने वाला है। इसके साथ ही सीएम पटेल ने बताया कि इस साल जनवरी में आयोजित वाइब्रेंट समिट में गुजरात ने लंबी छलांग लगाते हुए सेमीकंडक्टर सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया है।
विकास का डायनेमिक रोडमैप
इसके साथ ही सीएम पटेल ने गुजरात सरकार की तरफ से तैयार किए गए डायनेमिक रोडमैप के बारे में बताया। इस डायनेमिक रोडमैप में 2 मुख्य स्तंभ ‘अर्निंग वेल’ और ‘लिविंग वेल’ पर फोसक किया गया है। प्रदेश की पटेल सरकार राज्य के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘अर्निंग वेल’ और ‘लिविंग वेल’ ही गुजरात सरकार का विकास मंत्र होगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार अग्निवीरों को देगी आरक्षण, आर्म्ड पुलिस और SRP की भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता
GRIT थिंक टैंक का गठन
बैठक में सीएम पटेल ने ‘गुजरात 2047 डायनेमिक डॉक्यूमेंट-रोडमैप’ को पेश करते हुए कहा कि राज्य के लोगों की बेहतर आय और बेहतर जीवन के लिए नीति आयोग की तर्ज पर गुजरात राज्य परिवर्तन संस्थान (GRIT) थिंक टैंक के गठन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के ‘ज्ञान’ मंत्र को अपनाते हुए गुजरात के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। राज्य में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के सशक्तिकरण पर खास ध्यान के साथ काम किया गया है। सीएम पटेल ने बताया कि गुजरात में देश की केवल 5 फिसदी आबादी रहती है, इसके बाद भी साल 2022-23 में देश के सकल घरेलू उत्पाद में गुजरात ने 8.3 प्रतिशत का योगदान दिया था।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 mins agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines