Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात में इन दिनों भारी बारिश का कहर बरस रहा है। इस समय भारी बारिश से राज्य के 14 जिलों गंभीर रूप से प्रभावित है। इन जिलों के 1.69 लाख से अधिक नागरिकों को राज्य सरकार की तरफ से 8.04 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इतना ही नहीं पूरे प्रदेश में अब तक 50,111 परिवारों को राहत राशि दी जा चुकी हैं। इस बात की जानकारी गुजरात के राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने दी है। उन्होंने बताया कि 50,111 परिवारों को 20.07 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने हाल ही में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वह जरूरतमंद परिवारों को राहत राशि और घरेलू सहायता के भुगतान में तेजी लेकर आएं।
सीएम भूपेन्द्र पटेल का अधिकारियों को सख्त निर्देश
इसके साथ ही सीएम भूपेन्द्र पटेल ने जिला प्रशासन को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों का सर्वे करने का निर्देश दिया है। साथ ही इन परिवारों को नकद राशि और घरेलू सहायता देने को कहा है। राज्य के राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने कहा कि वडोदरा, सूरत, राजकोट, आनंद, कच्छ, खेड़ा, गांधीनगर, जामनगर, देवभूमि द्वारका, नर्मदा, नवसारी और पोरबंदर, मोरबी और वलसाड जिलों में राज्य में कुल 1120 टीमों ने सर्वे किया है। इन जिलों में 3 सितंबर तक, 1,69,561 व्यक्तियों को कुल 8.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
यह भी पढ़ें: Gujarat: अहमदाबाद से गांधीनगर तक शुरू होगी मेट्रो ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
लोगों तक पहुंच रही है सरकारी मदद
राहत आयुक्त ने आगे बताया कि इस दौरान जान गंवाने वाले 22 लोगों के परिवारों को कुल मिला 88 लाख रुपये का दिए गए है। इसके साथ ही पशुओं की मृत्यु की स्थिति में 2,618 मृत पशुओं के मालिकों को कुल 20 हजार रुपये दिए जाएगे। इसके अलावा भारी बारिश से इन जिलों के कच्चे मकान, पक्के मकान, आंशिक और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों का सर्वे करके अब तक 4,673 लोगों को कुल 3.67 करोड़ से अधिक रुपये दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
डिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines