Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात में इन दिनों भारी बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। वैसे तो गुजरात के सभी जिलों में लोगों का बारिश का मार झेलनी पड़ रही है, लेकिन इन दिनों दक्षिण गुजरात का हालात काफी खराब है, राज्य के दक्षिण की ज्यादातर नदियां दो किनारों पर बहती रही हैं। इसकी वजह से नवसारी और वलसाड के निचले इलाकों में पानी भर रहा है। इन इलाकों में फंसे लोगों को सिस्टम द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इन इलाकों के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने वलसाड और नवसारी जिलों के कलेक्टरों से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।
CM पटेल ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
सीएम भूपेन्द्र पटेल को जानकारी मिली कि वलसाड और नवसारी जिलों में भारी बारिश से हालात काफी खराब हो गए है। सूचना मिलते ही सीएम भूपेन्द्र पटेल ने वलसाड और नवसारी के कलेक्टरों से फोन बात की और क्षेत्र के हालात का जायजा लिया उन्होंने अधिकरियों को कई निर्देश भी दिए। सीएम पटेल ने वलसाड और नवसारी के कलेक्टरों को जिले के निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और बाढ़ की स्थिति में सतर्कता साथ काम करने के लिए कहा है। साथ ही इस परेशानी से अच्छे ढंग से निपटने के लिए भी कहा है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में बनेंगी 35 नई स्पोर्ट्स एकेडमी, इन खेलों पर रहेगा फोकस
नवसारी और वलसाड में सबसे ज्यादा बारिश
बता दें कि पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश नवसारी और वलसाड जिलों में हुई है। इसमें नवसारी जिले के खेरगाम तालुका में 9 इंच, वहीं वलसाड जिले के धरमपुर और वलसाड तालुका में 7 इंच बारिश हुई है। इसके अलावा वलसाड जिले के कपराडा तालुका और नवसारी जिले के चिखली और वांसदा में मिलाकर 6-6 इंच बारिश हुई है। इसके साथ ही वाघई और पारडी तालुका में 5-5 इंच बारिश हुई है। गुजरात का आपातकालीन परिचालन केंद्र-गांधीनगर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार (5 अगस्त, 2024) को भी सुबह 6 बजे राज्य के कई इलाकों में बारिश है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines