Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल प्रदेश के कोने-कोने तक विकास को पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए उनकी सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं भी चलाई जाती हैं। इसी के तहत सीएम भूपेन्द्र पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद में इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर MSMEs’ की शुरुआत की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसस राज्य के MSMEs को व्यापार करने में काफी आसानी होगी।
राज्य में कुल 19.80 लाख MSMEs
इस दौरान सीएम पटेल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रोत्साहन नीतियों और त्वरित मंजूरी के परिणामस्वरूप आज राज्य में कुल 19.80 लाख रजिस्ट्रड MSMEs काम कर रहे हैं। इससे राज्य के 1.07 करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके साथ ही सीएम भूपेन्द्र पटेल ने MSMEs को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने आगे कहा कि वैसे यह गर्व की बात है देश के भूभाग का 5 प्रतिशत वाले गुजरात का देश की जीडीपी में 8.63 प्रतिशत का योगदान है।
यह भी पढ़ें: Google Earth ने किया ट्रैफिक समस्याओं का समाधान, दुर्घटनाएं के मामलों में आई कमी
सीएम भूपेंद्र पटेल को है भरोसा
इस दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल ने विश्वास जताया कि IACC का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एमएसएमई’ भारत-अमेरिका के इंडस्ट्रियल रिलेशनशिप को और मजबूत करेगा। वहीं इस मौके पर IACC के पहले गुजराती अध्यक्ष पंकज बहोरा ने कहा कि सीएम भूपेंद्र पटेल को गुजरात-अमेरिका के इंडस्ट्रियल रिलेशनशिप की ताकत का प्रमाण बताया। उन्होंने संभावना जताई कि आने वाले समय में सेंटर फॉर एक्सीलेंस के जरिए गुजरात और अमेरिका के बीच ये रिश्ते और मजबूत होंगे। इस उद्घाटन के दौरान अहमदाबाद की मेयर प्रतिभा जैन, राज्य उद्योग और खान प्रमुख सचिव ममता वर्मा और कई MSMEs उद्यमी समेत IACC के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
8 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
10 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines