CM Bhupendra Patel Congratulated Paris Olympic Winner Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में भारत को अपना पहला मेडल मिल गया है। भारत की शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल कॉम्पिटिशन में ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत का खाता खोला है। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का पहला मेडल है, जिसे लेकर देश में खुशी की माहौल है। चारों तरफ से 22 साल की शूटर मनु भाकर को बधाईयां दी जा रही हैं। ऐसे में इसी बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी भारतीय शूटर मनु भाकर को ओलंपिक मेडल जीतने पर बधाई दी है।
मनु भाकर को गुजरात सीएम ने दी बधाई
गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर मनु भाकर की ओलंपिक मेडल के साथ फोटो को शेयर करते हुए बधाई दी है। सीएम पटेल ने पोस्ट में लिखा कि पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को पहला मेडल दिलाने वाली मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। सीएम भुपेंद्र पटेल ने आगे लिखा कि इसी के साथ मनु भाकर शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। सीएम पटेल ने आगे लिखा कि मनु भाकर आपकी यह सिद्धि भारत की नारीशक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक है। यह सिद्धि सभी देशवासियों के लिए आनंद और गौरव का पल लेकर आई है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में नीति आयोग की तर्ज पर बनेगा GRIT थिंक टैंक, CM भूपेंद्र पटेल ने बताया विकास का मंत्र
मनु भाकर ने बढ़ाया देश का मान
गुजरात के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी भारतीय शूटर मनु भाकर के पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी है। सीएम साय ने X हैंडल पर लिखा कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं सीएम मोहन यादव ने अपने X हैंडल पर लिखा कि भारत की बेटी मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines