Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात में भारी बारिश ने कहर मचा रखा है, वडोदरा में भारी बारिश की वजह से विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ गया और नदी का पानी आसपास के इलाकों में घुस गया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल द्वारा एक बैठक की गई, इस बैठक में सीएम भूपेन्द्र पटेल ने 1200 करोड़ रुपये की लागत से विश्वामित्री नदी के पुनरुद्धार और पुनर्विकास प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। इस प्रोजेक्ट के लिए सीएम भूपेन्द्र पटेल, कमिश्नर, जिलाधिकारी और बाकी सभी संबंधित विभागों के अधिकारी की एक कमेटी बनाई जाएंगी।
वडोदर में सीएम का निरीक्षण
बता दे कि बीते दिन सीएम भूपेन्द्र पटेल ने वडोदर में बाढ़ से हुई तबाही का निरीक्षण किया। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हालातों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए हर्ष सांघवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वडोदरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद शहर के लोगों से खास मुलाकात की। इसके बाद सीएम भूपेन्द्र पटेल ने कलेक्टर ऑफिस में विधायकों समेत प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: पहले बारिश फिर तूफान अब गुजरात पर नई आफत, सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ
1200 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
इस बैठक में वडोदरा शहर के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सीएम भूपेन्द्र पटेल से वडोदरा के लिए विश्वामित्री नदी के पुनरुद्धार और पुनर्विकास की मांग की। सीएम भूपेन्द्र पटेल ने अधिकारियों की बात सुनने के बाद 1200 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही भूपेन्द्र पटेल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने के लिए कहा है। साथ ही जल्द ही काम पूरा करके प्रोजेक्ट को सरकार के सामने रखने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
धमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
20 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
1 day agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
1 day agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
1 day agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
2 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
2 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
2 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
5 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines