हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात में भाजपा विधायक के घर चोरी; पूर्व डिप्टी कलेक्टर पत्नी को बंधक बनाया, लाखों के सामान ले गए चोर

विज्ञापन

Gujarat BJP MLA PC Baranda House Robbery wife Held Hostage: गुजरात भाजपा विधायक और पूर्व IPS के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने भिलोडा विधायक पीसी बरंडा की पत्नी को बंधक बनाकर उनके घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने विधायक के घर से लाखों रुपये की चोरी की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरों ने विधायक के घर से सोना, चांदी और नकदी की चोरी की है। वारदात की सूचना के बाद भिलोड़ा पुलिस ने चोरों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना भिलोडा के वाकाटिम्बा गांव की बताई जा रही है। वारदात के दौरान विधायक पीसी बरंडा गांधीनगर में थे।

दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी

पुलिस के मुताबिक, भिलोडा स्थित घर में पीसी बरंडा की पत्नी रहती हैं। गुरुवार की रात चोरों ने विधायक की पत्नी को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात की सूचना के बाद अरवल्ली एसपी समेत पुलिस टीम विधायक के घर पहुंची और डॉग स्क्वॉड समेत एफएसएल की मदद से चोरों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए।

पुलिस ने बताया कि वारदात के दिन विधायक मानसून सत्र में भाग लेने के लिए गांधीनगर गए थे। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों ने विधायक की पत्नी को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एसपी शैफाली बरवाल ने मीडिया को बताया कि दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

मुंह पर मुक्का मारा, हाथ-पैर बांध दिए

उधर, विधायक की पत्नी चंद्रिकाबेन बरंडा ने मीडिया को बताया कि वे रात को सो रहीं थीं। तभी करीब साढ़े तीन बजे कुछ गिरने की आवाज आई, जिसके बाद वे उठ गईं। बेडरूम से निकलकर देखा, तो कुछ नहीं मिला। इसके बाद अचानक दो लोग आए और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा और मेरे हाथ-पैर बांध दिए।

उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे आभूषण, सोने के सेट, अंगूठियां और नकदी चुरा ली। बता दें कि विधायक की पत्नी चंद्रिकाबेन बरंडा जीएएस अधिकारी रह चुकी हैं। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने अपने पति की तरह वीआरएस लिया था। वहीं, पीसी बरंडा पूर्व आईपीएस अधिकारी थे और उन्होंने इस्तीफा देकर 2017 में भिलोडा से चुनाव लड़ा था। उन्हें 2022 में बीजेपी ने फिर से टिकट दिया, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई।

पीसी बरंडा आईपीएस बनने से पहले टीचर थे। बरंडा जीपीएसपी की परीक्षा पास करके सिविल सेवा में आए थे और बाद में आईपीएस पर प्रमोट हुए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें