Gujarat Bhupendra Patel Govt: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश में किसानों के विकास पर लगातार काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं भी शुरू की है। इन योजनाओं के जरिए राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को पारंपरिक खेती छोड़कर बागवानी करने के लिए आर्थिक मदद दे रही है। प्रदेश के किसानों की भी बागवानी फसलों से लाखों रुपये की कमाई हो रही है। प्रदेश के भावनगर जिले में ज्यादातर किसान ड्रैगन फ्रूट, ज्वार, आम, पपीता, आम, सीताफल, अमरूद और ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। इसमें राज्य सरकार भी उनकी पूरी मदद कर रही है।
ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सब्सिडी
भावनगर जिले के शिहोर, वलभीपुर पंथक और तलाजा पंथक में काफी बड़ी मात्रा में ड्रैगन फ्रूट की खेती की जाती है। प्रदेश के बागवानी विभाग की तरफ से किसानों को बागवानी करने के लिए प्रोत्साहन अनुदान दिया जाता है। सामान्य जाति के किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए पहले साल में हेक्टेयर 3,00,000 रुपये से अधिक की सब्सिडी दी जाती है। आंकड़ों की माने तो एक बीघे ड्रैगन फ्रूट की फसल से एक किसान 7,00,000 रुपये से 7,50,000 रुपये तक की कमाई कर लेता है।
यह भी पढ़ें: मिलिए सूरत की हिरल जघानी से, जिन्होंने घर बैठे शुरू किया बिजनेस, अब महीने का कमाती हैं 50 हजार
किसान पोर्टल पर सकते हैं आवेदन
वहीं राज्य में बागवानी विभाग के अलावा उद्यानिकी विभाग की तरफ से भी किसानों को उद्यानिकी फसलें लगाने पर प्रोत्साहन सहायता प्रदान की जाती है। इससे किसान की लागत कम होती है और सारा प्रोडक्टशन प्रॉफिट में रहता है। इस समय बाजार में किसानों को ड्रैगन फ्रूट के दाम 100 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं। इस ड्रैगन फ्रूट को लगाने के लिए सहायता लेने के लिए करने के लिए किसानों को किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
7 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines