Gujarat Bharuch Video Viral : देश में बेरोजगारी की यह स्थिति है कि एक पद के लिए हजारों लोग पहुंच जाते हैं। लोग अपने घर परिवार को छोड़कर दूसरे प्रदेश नौकरी करने के लिए चले जाते हैं। सरकारी तो छोड़िए प्राइवेट नौकरी के लिए भी मारामारी मची हुई है। गुजरात के भरूच जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेरोजगारी का कड़वा सच साफ-साफ दिखाई दे रहा है। 10 पदों के लिए हजारों लोगों की फौज पहुंच गई और उनमें नौकरी पाने के लिए जमकर धक्कामुक्की हुई।
भरूच में 10 पदों के लिए उमड़ी भारी भीड़
भरूच जिले के अंकलेश्वर के लॉर्ड्स प्लाजा होटल में 10 पद खाली हैं। इसके लिए एक प्राइवेट कंपनी ने वॉक इन इंटरव्यू रखा। 10 पदों के लिए हजारों की संख्या में युवा पहुंच गए, जिससे वहां पर अव्यवस्था फैल गई। इस दौरान बेरोजगारों की फौज ने पहले इंटरव्यू देकर नौकरी पाने के लिए एक-दूसरे के साथ धक्कामुक्की की, जिससे होटल की रेलिंग टूट गई।
यह भी पढ़ें : सूरत में 7 जिंदगियां छीनने वाले हादसे का असली सच जानें, 6 मंजिला इमारत हुई थी धराशायी
धक्कामुक्की में होटल की रेलिंग भी टूटी
इंटरव्यू के लिए पहुंचे लोगों में हंगामा मच गया। ऐसे में होटल के बाहर भीड़ को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धक्कामुक्की करते युवा नजर आ रहे हैं। इस दौरान होटल की रेलिंग टूटने से कई युवा नीचे गिर गए। जितने लोग लाइन में खड़े थे, उससे ज्यादा युवा लाइन के बाहर थे।
यह भी पढ़ें : ’10 लाख में डील…OMR खाली छोड़ने को कहा…’ NEET 2024 गोधरा नकल मामले में सामने आया बड़ा अपडेट
जानें यूजर्स ने क्या किए कमेंट?
यूजर्स भरूच के वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो साझा कर लिखा कि यहां बेरोजगारी अपने चरम पर है। कोई मोदी से पूछने की हिम्मत करेगा कि 2 करोड़ नौकरी देने का वादा क्या हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- बेरोजगारी की दिक्कत ही यही है। कभी कोई वीडियो आए तो देश उसकी बात करे।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
22 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines