गुजरात सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दे रही है। इसी के तहत राज्य के छोटा उदेपुर जिले के पावी जेतपुर तालुका के पास भारज नदी पर रेलवे पुल बन रहा है। हाल ही में इस रेलवे पुल के खंभों के निरीक्षण के लिए मुंबई से कई बड़े अधिकारी आए। अधिकारियों ने पुल के खंभों का निरीक्षण कर बताया कि मानसून सीजन से पहले ही इसका सारा काम पूरा हो जाएगा।
15 फीट तक खुल गए थे रेलवे पुल के खंभे
बता दें कि पिछले मानसून में भारी बारिश की वजह से भारज नदी में पानी का बहाव बढ़ गया था। इसके कारण करीब 15 फीट तक रेलवे पुल के खंभे खुल गए थे। इसकी वजह से पुल पार करते समय ट्रेनों को अपनी स्पीड धीमी करनी पड़ी। इस मानसून में फिर से भारी बारिश होने पर आशंका है, जिसके चलते मुंबई चर्चगेट के एक चीफ ऑफिसर ने अपनी टीम के साथ भारज नदी तल पर रेलवे पुल के खंभों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाइलिंग और लाइनर लगाने समेत कई जरूरी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्थिति को अच्छी तरह से समझा और आश्वासन दिया कि मानसून से पहले सभी पिलर का काम ठीक से पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात में जल्द बदलने वाला है मौसम; बेमौसम बारिश की हुई भविष्यवाणी
ऑल वेदर डायवर्सन
मालूम हो कि पिछले मानसून में भारज नदी पर बना सड़क पुल ढह गया था। इसी वजह से हाल ही में एक ऑल वेदर डायवर्सन बनाया गया है। रेलवे पुल एकमात्र सीधा संपर्क होने के कारण और इसके खंभे भी 15 फीट तक खुले हुए हैं। इसलिए लोगों को डर है कि अगर इस मानसून में फिर से भारी बारिश हुई, तो कोई बड़ी आपदा आ सकती है। हालांकि रेलवे की टीमें नियमित निरीक्षण करती रहती हैं, लेकिन मुंबई से आए अधिकारी ने दौरे के दौरान आश्वासन दिया है कि मानसून से पहले काम पूरा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines