हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुजरात में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़: विदेशी नागरिक-महिला समेत चार पोरबंदर से गिरफ्तार, लव जिहाद से भी मिला कनेक्शन

विज्ञापन
Gujarat ATS (File Photo)

Gujarat ATS: गुजरात एटीएस की टीम ने पोरबंदर में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। एटीएस ने आईएसआईएस के मॉड्यूल (ISIS Module) का भंडाफोड़ करते हुए पोरबंदर से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद एटीएस आधिकारिक घोषणा करेगी। माना जा रहा है कि आज शाम तक मीडिया को आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है।

आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में संदिग्धों से रात भर पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि वे आईएसआईएस ज्वॉइन करने के लिए भागने की तैयारी कर रहे थे और पिछले एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। उन्हें पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं से संदेश दिया जा रहा था।

लव जिहाद के लिए लड़के तैयार कर रही थी महिला

एटीएस के हत्थे चढ़ी महिला की पहचान सुमेरा बानो के रूप में हुई है। सूरत की रहने वाली सुमेरा बानो ने तमिलनाडु में शादी की थी। वह आईएस के मॉड्यूल पर काम करती थी। सुमेरा लव जिहाद के लिए 16-18 साल के लड़कों को तैयार करती थी। सुमेरा लव जिहाद के रैकेट में भी शामिल पाई गई।

विज्ञापन

एटीएस के डीआईजी दीपेन भद्रन की अगुवाई में ऑपरेशन शुक्रवार 9 जून को शुरू किया गया था। आरोपियों पर पिछले कुछ समय से एटीएस की नजर थी और उनकी हर गतिविधि को ट्रैक किया जा रहा था।

22 को पकड़े गए थे अलकायदा से जुड़े चार शख्स

एटीएस ने इसके पहले पिछले महीने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलकायदा से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा किया था। 22 मई को एटीएस ने अहमदाबाद से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था, जबकि तीन को हिरासत में लिया था। पकड़े गए चारों बांग्लादेशी नागरिक थे, जो अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे थे और मुस्लिम युवाओं को अलकायदा में भर्ती के लिए प्रेरित कर रहे थे।

विज्ञापन

ठाकुर भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: Colombia Plane Crash: अमेजन के जंगलों में 40 दिन बाद जीवित मिले चार बच्चे, जानें कैसे खुद को रखा जिंदा, कोलंबियन राष्ट्रपति भी हुए कायल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola