Gujarat Assembly Elections: गुजरात में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही पांच विधानसभा में भी चुनाव होने हैं। दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के चार विधायक, आम आदमी पार्टी के एक और एक अन्य निर्दलीय विधायक के इस्तीफा देने से यह सीटें खाली हुई हैं। बीजेपी ने कांग्रेस से आए विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं, कांग्रेस ने भी इन सीटों पर अपने दिग्गज नेताओं का मौका देकर बागियों को शिकस्त देने का प्लान बनाया है।
विधानसभा समीकरण को समझें
जानकारी के अनुसार गुजरात विधानसभा उप चुनाव 2024 में वीजापुर, पोरबंदर, माणावदर, खंभात और वाघोडिया सीट पर चुनाव होना है। यहां बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में वीजापुर, खंभात पोरबंदर और माणावदर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे। बीजेपी ने कांग्रेस से आए विधायकों को इन सीट पर उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं। जिसमें कांग्रेस के 13 विधायक हैं और बीजेपी के विधायकों की संख्या 156 है।
प्रत्याशियों को जानें
वीजापुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने सी जे चावड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से दिनेशभाई पटेल को अपना प्रत्याशी चुना है। पटेल पाटीदार नेता हैं और इलाके में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। इसी तरह पोरबंदर सीट से कांग्रेस ने राजूभाई ओडेदरा को चुनावी मैदान में उतारा है वह पार्टी का युवा चेहरा हैं और पोरबंदर तहसील के कांग्रेस प्रमुख हैं। बीजेपी में ने अर्जुन मोढवाडिया को इस सीट से अपना प्रत्याशी चुना है।
माणावदर से कांग्रेस ने हरीभाई को चुनाव मैदान में उतारा
माणावदर से कांग्रेस ने हरीभाई कणसागरा को अपना उम्मीदवार बनाया है और बीजेपी ने अरविंद लडाणी को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह खंभात से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह परमार हैं और उनके सामने बीजेपी के चिराग पटेल हैं। कनुभाई गोहिल वाघोडिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वे वडोदरा जिला के प्रमुख रह चुके हैं। वहीं, बीजेपी ने इस सीट से धर्मेंद्र सिंह वाघेला को टिकट दिया है।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
7 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines