गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार नए-नए जरूरी कदम उठा रही है। इसी के तहत राज्य सरकार प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में बिलिमोरा-चिखली-वांसदा-वाघई स्टेट हाइवे को 6 लेन वाले हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही में सड़क निर्माण विभाग की तरफ से इस प्रोजेक्ट का वीडियोग्राफी सर्वे करने के लिए 7 ट्रैफिक जंक्शनों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
7 दिनों तक चलेगा सर्वे
राज्य का सड़क निर्माण विभाग पिछले कुछ समय से गुजरात को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले इस खास हाईवे के विस्तार पर काम कर रहा है। वीडियोग्राफी सर्वेक्षण में चिखली एसटी डिपो सर्किल, बगलादेव सर्किल, कॉलेज सर्किल, रांकुवा चौराहा, सुर्खाई सर्किल, वंसदा खड़कला और हनुमानबाड़ी सर्किल सहित 7 ट्रैफिक जंक्शनों को शामिल किया जाएगा। खास तौर पर चिखली एसटी डिपो सर्किल, कॉलेज सर्किल, वंसदा खड़कला और हनुमानबाड़ी जैसे हाई ट्रैफिक वाले क्षेत्रों का 7 दिनों तक सर्वे किया जाएगा। वहीं बाकी बचे जंक्शनों का तीन दिनों तक सर्वे किया जाएगा।
फ्लाईओवर पुल बनाने की तैयारी
चिखली कॉलेज सर्किल और रांकुवा सहित कई जंक्शनों पर फ्लाईओवर पुल बनाने की भी योजना है। इस सर्वे का उद्देश्य वाहनों के ट्रैफिक लोड का आकलन करना और एडवांस रोड के डिजाइन के बारे में जानकारी देना है।
गुजरात को महाराष्ट्र से जोड़ रहा हाइवे
बता दें कि बिलिमोरा-चिखली-वांसदा-वाघई हाइवे एक तरफ महाराष्ट्र को जोड़ता है। वहीं, दूसरी तरफ यह धोलाई बंदरगाह, बिलिमोरा रेलवे स्टेशन और अहमदाबाद-मुंबई नेशनल हाइवे को जोड़ता है। यह भविष्य में बिलिमोरा के पास केसली में आने वाले बुलेट ट्रेन स्टेशन और वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे को भी कनेक्टिविटी देता है।
यह भी पढ़ें: गुजरात: सूरत में मंत्री के घर के पास एनक्लेव बिल्डिंग में आग; अंदर फंसे थे लोग
राज्य सरकार ने ट्रैफिक फ्लो और सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए इस मेजर इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की पहल की है। एक बार ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाने पर यात्रियों और वाहन संचालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines