Sunil Gavaskar recently shared a selfie at Sachin Railway Station: भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंस्टाग्राम पर सचिन रेलवे स्टेशन पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने गुजरात में अपने ‘पसंदीदा क्रिकेटर’ के नाम पर स्टेशन का नाम रखने की लिए लोगों की भी प्रशंसा की। बता दें कि सचीन(sachin) रेलवे स्टेशन गुजरात के सूरत में स्थित एक छोटा रेलवे स्टेशन है। यह मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर और दिल्ली को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है और स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं।
गावस्कर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, पिछली सदी में सूरत के पास एक रेलवे स्टेशन का नाम हमारे खेल के ऑल टाइम महान खिलाड़ियों में से एक और मेरे पसंदीदा क्रिकेटर के नाम पर रखा गया है, यह उनकी दूरदर्शिता को दिखाता है।
फोटो में गावस्कर को सचिन रेलवे स्टेशन पर पोज देते हुए उसके नाम की ओर इशारा करते हुए देखा जा सकता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
गावस्कर की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने पोस्ट किया, आप एक रेलवे स्टेशन पर हैं और लोग आपकी उपस्थिति से अनजान हैं। एक अन्य ने कहा, सर, मैं केवल सचिन में रहता हूं जो सूरत में है। आपकी कितनी बढ़िया तस्वीर है। तीसरे ने लिखा, यह रेलवे स्टेशन मेरे घर से सिर्फ 1 किमी दूर है। चौथे ने कहा, गुजरात में आपका स्वागत है सर। बता दें कि 1983 में भारत की पहली विश्व कप विजेता टीम के सदस्य, गावस्कर के नाम एक समय टेस्ट में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड था।
संबंधित खबरें
मां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
3 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
4 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
4 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines