हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंस्टाग्राम पर मंगेतर को मैसेज भेजने वाले की हत्या, गांधीनगर में ऐसे कातिल बना शख्स

Gandhinagar Gujarat : गुजरात के गांधी नगर में एक शख्स ने एक व्यकित की हत्या कर दी। आरोपी ने कहा कि शख्स उसकी मंगेतर को सोशल मीडिया पर मैसेज करता था।

विज्ञापन

Gandhinagar Gujarat : गुजरात में एक शख्स को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजना भारी पड़ गया, उसकी हत्या कर दी गई और लाश को सुनसान जगह फेंक दिया। जब शख्स घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो मामला एक लड़की और लड़के से जुड़ा हुआ पाया गया। इस चौंकाने वाले मामले में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गुजरात के गांधीनगर का बताया जा रहा है। 19 साल के राहुल नाम के एक लड़के की शादी हुई थी। राहुल की मंगेतर सोशल मीडिया पर एक्टिव थी और इंस्टाग्राम चलाती थी। पड़ोस में रहने वाला एक शख्स लड़के की मंगेतर को मैसेज करता था। राहुल के पास अपनी मंगेतर के इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड था। जब उसने चेक किया तो सन्न रह गया। पड़ोस के रहने वाले शख्स ने मंगेतर कई मैसेज भेज रखे थे।

मिलने के लिए बुलाया और कर दी हत्या

राहुल ने पड़ोस में रहने वाले शख्स दशरथ को मिलने के लिए बुलाया और उसे समझाया कि उसकी मंगेतर को मैसेजर ना किया करे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने ऐसा करने से मना कर दिया। उसका कहना था कि वह मैसेज करेगा। इस पर राहुल आक्रोशित हो उठा और शख्स की हत्या कर दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : दुनिया की 10 सबसे पुरानी भाषाएं, हिंदी नहीं है इस लिस्ट में शामिल

‘मैसेज भेजूंगा,कुछ भी कर लो’ 

राहुल ने अपने दोस्त को बुलाया और ढोलकुंवा गांव में दशरथ से मुलाकात की। जब तीनों मिले तो राहुल ने दशरथ को धमकाते हुए मैसेज भेजना बंद करने के लिए समझाया। दशरथ भी आक्रोशित हो गया और बोला कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह ऐसा करना जारी रखेगा। इस पर राहुल ने दशरथ पर चाकू से हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 12 महीने, 12 प्लेन क्रैश, 434 मौतें…साल 2024 में इन विमान हादसों ने डराया

हत्या करने के बाद राहुल और दोस्त दोनों फरार हो गए। राहुल की मंगेतर मेहसाणा की रहने वाली है लेकिन दशरथ ने उसे तब देखा जब वह धोलाकुंवा में अपने रिश्तेदारों से मिलने गई थी। इसी के बाद से ही उसने मैसेज करना शुरू कर दिया था और राहुल इसके लिए बार-बार मना कर रहा था। पुलिस ने राहुल और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola