Cyclone Biporjoy: केरल में मानसून और गुजरात के समुद्र तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान बिपरजोय ने दस्तक दे दी है। इसको लेकर मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भी चेतावनी जारी कर दी है। गुजरात के वलसाड में प्रशासन ने तटीय इलाकों में किसी को भी जाने से मना कर दिया है।
गांव वालों और पर्यटकों के लिए निर्देश जारी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वलसाड तहसीलदार टीसी पटेल ने कहा है कि हमने मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा है। साथ ही जो समुद्र में गए थे उन्हें वापस बुलाया गया है। दरिया कांठां गांव में लोगों को जरूरत पड़ने पर दूसरे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। उनके लिए शैल्टर बनाए गए हैं। हमने पर्यटकों के लिए तिथल बीच को 14 जून तक बंद कर दिया है।
11 जून से बढ़ सकती है हवाओं की रफ्तार
अहमदाबाद में मौसम विज्ञान कार्यालय डायरेक्टर मनोरमा मोहंती ने बताया कि अगले 5 दिनों में गुजरात के कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि कल से दक्षिणि गुजरात में बारिश होने की आशंका है। मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी दी गई है कि हवा की गति 35-45 किमी प्रति घंटा रहेगी। 11 जून के बाद से हवा की गति में वृद्धि हो सकती है। तटों के लिए चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात पोरबंदर से अभी 830 किमी दूर है।
IMD के महानिदेशक ने दी ये चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने चक्रवात बिपरजोय पर बताया कि 10 जून के आसपास हवा के 150-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। यह चक्रवात गुजरात के पास सबसे नजदीक आएगा, यह 13-14 जून को लगभग 400 किमी की दूरी पर गुजरात तट से अरब सागर पर केंद्रित होगा। मछुआरो को नदी में न जाने की चेतावनी दी गई है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
43 mins agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
1 day agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
2 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
3 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
4 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
5 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
5 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines