Cyclone Biparjoy: अरब सागर से गुजरात की ओर से बढ़ रहे विनाशकारी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के लेकर पूरे गुजरात में अलर्ट है। इस चक्रवात की जद में पाकिस्तान का काफी हिस्सा भी आएगा। लिहाजा पाकिस्तान में भी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। ऐसे में पाकिस्तान की जयवायु मंत्री शेरी रहमान ने कहा है कि चक्रवात धीमा हो गया है। हालांकि एजेंसियां और अधिकारी सावधान हैं।
गंभीर से गंभीर श्रेणी का है ये तूफान
भारतीय और पाकिस्तानी मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज रात गुजरात के तटीय स्थानों से टकराएगा। इस चक्रवाती तूफान को “गंभीर से गंभीर चक्रवाती तूफान” की श्रेणी में रखा गया है।
ये भी पढ़ेंः लंदन में हैदराबाद की दो महिलाओं पर चाकू से हमला; एक की मौत, पुलिस बोली- उसी फ्लैट में रहता था हमलावर
कई मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि आज शाम को किसी भी वक्त ये विनाशकारी तूफान गुजरात के तटीय इलाकों से टकरा सकता है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लैंडफॉल रात में कभी भी हो सकता है।
पाकिस्तान के जयवायु मंत्री शेरी रहमान ने किया ट्वीट
इस बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान की चपेट में पाकिस्तान का भी बड़ा इलाका आ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने एक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है, चक्रवात बिपरजॉय धीमा हो गया है, लेकिन इसकी कोर तीव्रता बनी हुआ है। यह अब रात होने से पहले लैंडफॉल नहीं करेगा। अधिक जानकारी जल्द ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से साझा की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Greece Ship Capsize: ग्रीक में शरणार्थियों से भरी नाव पलटी, अब तक 80 की मौत, कई लापता
पाकिस्तान से इतना दूर है बिपरजॉय
पाकिस्तान के मीडिया हाउस डॉन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार, चक्रवात केटी बंदरगाह और भारत के गुजरात के बीच आने की आशंका है।
पीएमडी की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि चक्रवात टकराने के छह घंटे बाद उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा। पाकिस्तान मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान कराची से करीब 220 किमी दक्षिण, थाटा से 210 किमी दक्षिण और केटी बंदर से 130 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम की दूरी पर था।
पाकिस्तान के इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी
डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 15-17 जून तक पाकिस्तान के सिंध में थट्टा, सुजावल, बादिन, थारपारकर, मीरपुरखास और उमरकोट जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की आशंका है। गुरुवार रात और शुक्रवार को कराची, हैदराबाद, टांडो मुहम्मद खान, टांडो अलयार, शहीद बेनजीराबाद और संघ जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल/आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
9 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines