ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: भारतीय कोस्ट गार्ड यूनिट्स भीषण चक्रवाती तूफान ‘बिपरजोय’ को देखते हुए जहाजों, विमानों और रडार स्टेशनों के जरिए मछुआरों को नियमित चेतावनी भेज रही हैं। भारतीय तटरक्षक क्षेत्र-उत्तर पश्चिम ने गुजरात, दमन, दीव के मछुआरा समुदाय और नाविकों और हितधारकों को आवश्यक सावधानी और सुरक्षा उपाय करने की सलाह देने के लिए आउटरीच शुरू किया है। गुजरात सूचना विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने की संभावना के साथ अब इसका खतरा गुजरात पर मंडराने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के तेज होने की संभावना है।
पोरबंदर से करीब 600 किलोमीटर दूर
जानकारी के मुताबिक चक्रवात ने अब दिशा बदल कर अपना रुख जाखौ की ओर कर दिया है। ये तूफान 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र में आगे बढ़ रहा है। जिसका असर कच्छ के साथ साथ सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटीय इलाकों में अब दिखाई देने लगा है। वर्तमान स्थिति के अनुसार विनाशकारी चक्रवात पोरबंदर से करीब 600 किलोमीटर दूर है। गुजरात के तट पर इस तूफान का असर 11 जून से देखा जा सकता है। राज्य में मछुआरों और तटीय इलाकों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। ऐसी संभावना है कि 11 जून से 14 जून तक गुजरात के तटीय इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वलसाड प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
तटीय जिलों में प्रशासन अलर्ट
गुजरात के सभी तटीय जिलों में प्रशासन अलर्ट हो गया है। बंदरगाहों पर चेतावनी के संकेत लगाए गए हैं। तालुक के अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। कच्छ दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में 15 एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 11 टीम तैनात कर दी गई है। समुद्री किनारे से लगे करीब 200 गांवो को अलर्ट जारी कर दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
11 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
12 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
13 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
4 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines