Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव गुजरात में व्यापक रुप से देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। जामनगर के तटीय इलाकों में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। देर रात तक चक्रवात के गुजरात में जखाऊ पोर्ट से टकराने की संभावना है। इससे पहले 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
चक्रवात बिपरजॉय उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। इसकी रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटा होने वाली है। गुजरात आईएमडी की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने बताया कि शाम से मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा।
इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नेयादी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अरब सागर के ऊपर उठे चक्रवात बिपरजॉय की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों को देखने से ही समझ में आता है कि यह तूफान इस वक्त कितना विकराल रूप अख्तियार कर चुका है।
देखें तीन फोटो…
जैसा मेरा वादा था…
अल नेयादी ने लिखा कि जैसा कि मेरा वादा था। अरब सागर में बन रहे चक्रवात बिपरजॉय की कुछ तस्वीरे हैं, जिन्हें मैंने दो दिनों अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से क्लिक किया है।
चक्रवात से निपटने के लिए तैयार गुजरात
गुजरात में तटीय क्षेत्रों से 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान के आज शाम कच्छ में दस्तक देने की उम्मीद है और राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। नॉर्थ वेस्ट रीजन कमांडर कोस्ट गार्ड के इंस्पेक्टर जनरल एके हरबोला ने बताया कि हमने गुजरात में 15 जहाज तैयार रखे हैं। 7 एयरक्राफ्ट भी तैयार हैं। लैंडफॉल की संभावना के चलते 27 आपदा प्रबंधन टीम भी तैयार की गई हैं। हम राज्य सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हैं।
यह भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: जखाऊ पोर्ट से आज रात इस वक्त टकराएगा ‘बिपरजॉय’; विनाशकारी तूफान का सामने करने डटी ‘हमारी सेना’
संबंधित खबरें
धमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
29 mins agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
19 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
1 day agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
1 day agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
1 day agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
2 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
2 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
2 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
5 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines