हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में दो दिन थानेदार सुनेंगे आम लोगों की समस्या

Gujarat Police News: गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने जन समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनता की समस्याओं को हफ्ते में दो दिन सुना करें।

विज्ञापन
gujarat police news (File Photo)

Gujarat Police News: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गृह राज्य मंत्री के आदेश के मुताबिक, अब हर सोमवार और मंगलवार को थाने के मुखिया पुलिस अधिकारियों को आम नागरिकों की बातें सुननी होंगी। राज्य सरकार के इस फैसले से अब स्थानीय लोगों की अधिकांश समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो जाएगा। इसके लिए पुलिस महानिदेशक और मुख्य पुलिस अधिकारी को सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देने को कहा गया है। यह भी निर्देश दिया गया है कि पुलिस पदाधिकारी जो कार्यालय प्रमुख हैं, अपरिहार्य/अनिवार्य परिस्थिति को छोड़कर इन दोनों दिनों में कोई बैठक या अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं करेंगे।

जल्द पूरा करने का आदेश 

इसके अलावा अगर अधिकारी बैठकों या अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त नहीं हैं, तो आम नागरिक पूरे दिन कार्यालय में मिल सकते हैं। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने इस फैसले को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है।

क्यों लिया गया ये फैसला?

राज्य के दूर-दूर से आम नागरिकों को अपनी दलीलें लेकर गांधीनगर जाना पड़ता था। अब राज्य सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है। ताकि इन लोगों को गांधीनगर तक न जाना पड़े और समस्या का समाधान उनके लोकल एरिया में ही हो सके।

ये भी पढ़ें-  Gujarat: वडोदरा के गोत्री में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 353 मकान किए गए आवंटित

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें