Gujarat Government Big Decision: रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में गुजरात सरकार का एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। गुजरात में रिन्यूएबल एनर्जी कनेक्टिविटी में रिन्यूएबल पार्क डेवलपर्स से जुड़े कई मुद्दों को हल करने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
ऊर्जा मंत्री कनु देसाई ने इस संबंध में कहा कि अब से छोटे उद्योग और एमएसएमई कंपनियां कैप्टिव उपयोग के लिए सौर पार्क, पवन पार्क और हाइब्रिड (Wind + Solar) प्रोजेक्ट्स स्थापित कर सकेंगी। साल 2030 तक गुजरात की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को 100 गीगावॉट तक पहुंचाने में यह निर्णय एक महत्वपूर्ण और जरूरी कदम होगा।
रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता
राज्य में कोई भी डेवलपर सोलर पार्क, विंड पार्क या हाइब्रिड पार्क विकसित कर सकता है। इसके साथ ही, वे पार्क में उत्पन्न बिजली या संपत्ति को छोटे और मीडियम एंटरप्राइजेज को बेच या ट्रांसफर कर सकेंगे। साल 2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को 500 गीगावॉट और गुजरात की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को 100 गीगावॉट तक पहुंचाने की दिशा में यह निर्णय एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
इस फैसले से अगले चार सालों में लगभग 300 मेगावाट की प्रोजेक्ट्स चालू हो सकेंगी और दो गीगावाट के नए प्रोजेक्ट्स भी ओपन एक्सेस में विकसित की जा सकेंगी। इससे लगभग 1,00,000 डायरेक्ट और इनडायरेक्ट नौकरियां पैदा होंगी। इसके साथ ही इस फैसले से गुजरात के सभी उद्योगों की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में कमी आएगी और गुजरात के उत्पाद वैश्विक बाजार (Product Global Market) में प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी बड़ी खबर, अब आसानी से सुधार सकेंगे नाम, गुजरात सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
ये भी पढ़ें- Gujarat में लाखों स्टूडेंट्स के लिए खबर, फिर बदलेगा 8वीं तक का कोर्स, नई आएंगी 19 किताबें
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
20 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines